बिहार न्यूज़: जब स्नेहा सीने लग रो पड़ी: चिरैयाबाद, मुंगेर में 'हांको रथ हम पान हैं' आंदोलन का भावुक पल
जब स्नेहा सीने लग रो पड़ी: चिरैयाबाद, मुंगेर में 'हांको रथ हम पान हैं' आंदोलन का भावुक पल चिरैयाबाद, मुंगेर (25 जनवरी 2025): आज शाम 7 बजे मुंगेर के चिरैयाबाद में आयोजित 'हांको रथ हम पान हैं' आंदोलन की सभा में एक ऐसा भावुक क्षण आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया। आंदोलन के मुखिया Er. IP Gupta जब छात्रों के बीच पहुंचे, तो आरक्षण और समाज की अनदेखी पर चल रही चर्चा ने सभी का ध्यान खींचा। इसी दौरान, स्नेहा नाम की एक छात्रा अपनी भावनाओं को रोक नहीं सकी और Er. IP Gupta जी के पास पहुंचकर उनके सीने से लगकर रो पड़ी। स्नेहा की पीड़ा: आरक्षण और असमानता पर सवाल स्नेहा ने रोते हुए कहा, "सर, हमारे समाज को आरक्षण का हक क्यों नहीं? क्यों हमें हर बार नजरअंदाज कर दिया जाता है? हम भी इस देश के नागरिक हैं। हमें भी बराबरी का अधिकार चाहिए।" उसकी इन बातों में केवल व्यक्तिगत पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे पान (तांति तत्व) समाज की दशा और आरक्षण में हो रहे भेदभाव का दर्द झलक रहा था। Er. IP Gupta का जवाब: उम्मीद और संकल्प Er. IP Gupta ने स्नेहा को गले लगाते हुए सांत्...