Indian inclusive Party IIP पार्टी विस्तार करने वाले कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान.
Indian inclusive Party IIP पार्टी विस्तार करने वाले कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान. रविवार को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी द्वारा दौलतपुर द्वारा वी-मार्ट फूड प्लाजा परिसर में पार्टी विस्तार कार्यक्रम सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर के राज,अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री श्री ज्ञानू गुप्ता थे. मंच पर अतिथियों के अलावे मुंगेर की युवा जिला अध्यक्ष मयंक राज एवं पार्टी मे हाल ही में शामिल वैश्य नेता शशि शंकर पोद्दार उर्फ मुन्ना आशीन थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र तांती ने आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं बुके देकर स्वागत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी इसी वर्ष रजिस्टर्ड पार्टी बनी और पार्टी बनते ही पहली बार चुनाव में हम लोग महागठबंधन के साथ तीन सीटों पर चुनाव लड़े. जमालपुर विधानसभा में हम लोग बहुत अच्छी मजबूती में रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार मात्र 54 हजार वोट लाकर जीते थे कार्यकर्ताओं एवं जमालपुर के जनता...