संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरेंडर के बाद फूटा रीत लाल यादव का गुस्सा – हत्या की साजिश का किया बड़ा खुलासा !

चित्र
ब्रेकिंग न्यूज़ | रीत लाल यादव ने किया सरेंडर, प्रशासन और बिल्डरों पर रची गई साजिश का लगाया आरोप APM Live News, पटना। दानापुर क्षेत्र के कद्दावर नेता रीत लाल यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए और प्रशासन के कुछ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय बिल्डरों पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। एक महीने से जान का खतरा – रीत लाल यादव  रीत लाल यादव ने बताया कि पिछले एक महीने से उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ था। उन्होंने कहा, "प्रशासन और विरोधियों की मिलीभगत से हमें खत्म करने की कोशिश की जा रही थी। हमारे गांव में दहशत का माहौल बना दिया गया था। विरोधियों को लाइसेंसी हथियार दिलवाए गए और कहा गया कि हत्या कर दो, केस नहीं बनेगा।" प्राइवेट सुरक्षा भी रोकी गई उन्होंने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने निजी सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाही, तो स्थानीय प्रशासन ने उसकी भी इजाजत नहीं दी। "मैंने प्राइवेट गार्ड रखने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया। विधानसभा सत्र के दौरान भी मेरी हत्...

आंदोलन की गरज से जागे NDA नेता – ललन सिंह बोले, “5000 लोग मुजफ्फरपुर भेजिए

चित्र
गांधी मैदान की हुंकार से हिल गई सत्ता! ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन की गरज से जागे NDA नेता – ललन सिंह बोले, “5000 लोग मुजफ्फरपुर भेजिए! जबसे IP Gupta के नेतृत्व में ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन ने गांधी मैदान पटना से अपने निर्णायक रैली की घोषणा की है, बिहार की राजनीति में जैसे भूचाल आ गया है। जहाँ अब तक पान समाज की आवाज़ को दरकिनार किया जाता था, वहीं अब ललन सिंह जैसे वरिष्ठ नेता खुद मंच से अपील कर रहे हैं –  “5000 लोग प्रत्येक विधानसभा से मुजफ्फरपुर भेजिए... ताकत दिखाइए... टिकट मांगना है तो ज़मीन पर उतरिए।” पर सवाल उठता है — NDA नेताओं को अचानक इतनी चिंता क्यों हो गई? क्या वाकई चुनाव है, या डर है ‘हांको रथ हम पान हैं’ की ताकत का? गांधी मैदान से उठी आवाज़ – “अब हम सिर्फ वोट नहीं, नेतृत्व भी लेंगे” IP Gupta जब गांव-गांव जाकर पान समाज को एकजुट कर रहे थे, तब कोई नेता दिखा नहीं। पर अब जब आंदोलन ने गांधी मैदान तक पहुँच बना ली, तो नेता, पार्टी, संगठन – सबके पसीने छूटने लगे हैं। ललन सिंह के मुंह से निकला हर शब्द मानो ‘हांको रथ हम पान हैं’ के असर की गवाही दे रहा था:  “हमरा...

बिना बस, बिना नेता, बिना पैसे – गांधी मैदान में लाखों की भीड़ जुटाकर चर्चा में आया एक नाम !

चित्र
APM LIVE NEWS | ब्रेकिंग रिपोर्ट | 13 अप्रैल 2025, गांधी मैदान, पटना बिना बस, बिना नेता, बिना पैसे – गांधी मैदान में लाखों की भीड़ जुटाकर चर्चा में आया एक नाम: Er. I.P. Gupta पटना: जहां आज के दौर की राजनीति में भीड़ जुटाने के लिए लग्जरी बसें, कैश डिस्ट्रीब्यूशन और बड़े चेहरे लगाए जाते हैं, वहीं 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। एक ऐसी रैली, जहां न कोई नामी पार्टी का झंडा था, न कोई नेता मंच पर मौजूद, फिर भी भीड़ का मंजर ऐसा था कि बिहार की राजनीति हिल गई। ये था 'हांको रथ हम पान हैं' आंदोलन का ऐतिहासिक दिन, और इस भीड़ के केंद्र में थे – Er. I.P. Gupta। --- राजनीति के हर दरवाजे पर दस्तक दे रहा है Pan Samaj पिछले छह महीनों से Er. I.P. Gupta बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार सभाएं कर रहे थे। न कोई संसाधन, न बड़ी मीडिया कवरेज – फिर भी हजारों लोगों ने हर जिले में उनका स्वागत किया। और culmination हुआ 13 अप्रैल 2025 को गांधी मैदान में, जहां भीड़ का अंदाजा लगाना तक मुश्किल हो गया। इस ऐतिहासिक रैली में अनुमानित 6 से 10 लाख लोग जुटे – बिना किसी ...

जातियों की राजनीति खत्म ! अब पान समाज बनाएगा अपना मुख्यमंत्री !

चित्र
पटना से गूंजा पान समाज का शंखनाद, इंडियन इंकलाब पार्टी का हुआ ऐलान – आरक्षण और सम्मान की लड़ाई  पटना के ऐतिहासिक धरती से आज एक नई राजनीतिक चेतना की शुरुआत हुई जब इंजीनियर IP गुप्ता ने लाखों की भीड़ के बीच इंडियन इंकलाब पार्टी के गठन की घोषणा की। उन्होंने मंच से गरजते हुए कहा कि ये सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, आरक्षण अधिकार और पान (तांति तत्व) समाज की राजनीतिक भागीदारी का संगठित स्वरूप है। गुप्ता ने कहा, “मुझे पांच मर्द चाहिए थे, 5 लाख मर्द और महिलाएं यहां आई हैं। ये आंदोलन किसी भीड़ का नतीजा नहीं, माताओं-बहनों की तपस्या और नौजवानों की ललकार का परिणाम है।” उन्होंने भावुक अंदाज़ में बताया कि कैसे एक बहन ने राखी बांधते हुए आरक्षण वापस लाने की कसम दिलाई थी। “हम शक्ति प्रदर्शन नहीं, अधिकार मांगने आए हैं,” – उन्होंने साफ किया कि ये आंदोलन उग्रता नहीं, विवेक और जनसमर्थन से आरक्षण वापसी की मांग करेगा। गुप्ता ने बिहार सरकार को धन्यवाद भी दिया कि रैली में शामिल होने वाली बसों को नहीं रोका गया। उनका कहना था – “हमने कुछ ऐसा नहीं किया जिससे बसें रोकी जातीं, ये तपस्या है...

ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी से मिले इंजीनियर IP Gupta, कांग्रेस से देंगे इस्तीफा !

चित्र
ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी से मिले इंजीनियर IP Gupta, 13 अप्रैल को पान समाज की बड़ी हुंकार! दिल्ली के 10 जनपथ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से इंजीनियर IP Gupta की अहम मुलाकात हुई। इस बैठक में पान समाज के आरक्षण, राजनीतिक भेदभाव और 75 साल की उपेक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। IP Gupta ने राहुल गांधी से स्पष्ट कहा कि 1968 में कांग्रेस सरकार ने JPC बनाई थी, इसलिए यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि पान समाज को न्याय मिले। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वह पार्लियामेंट के मानसून सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे और जल्द ही इस पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। बड़ा ऐलान: 7 अप्रैल को IP Gupta कांग्रेस से देंगे इस्तीफा! IP Gupta ने यह भी ऐलान किया कि वह 7 अप्रैल को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस से आधिकारिक रूप से त्यागपत्र देंगे। उन्होंने पान समाज के लोगों से भी अपील की कि जो भी अपने-अपने दलों से इस्तीफा देना चाहते हैं, वे 7 अप्रैल को उनके साथ आएं। 13 अप्रैल को गांधी मैदान में जुटेंगे 13 लाख लोग! IP Gupta ने 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में 13 लाख पान समाज के लोगों की ऐति...