पान आंदोलन का अगला पड़ाव: जमुई तैयार, क्या आप तैयार है ?

जमुई: 'हाँको रथ हम पान हैं' रैली के लिए जनसंपर्क अभियान तेज
जमुई, 28 दिसंबर 2024
पान समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए चल रहे 'हाँको रथ हम पान हैं' आंदोलन ने 19 जनवरी को जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली पान महा रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत लक्ष्मीपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

दिग्घी गांव में जनसंपर्क

अध्यक्ष शंभू तांती जी के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी गांव में जनसंपर्क किया गया। उनके साथ वरिष्ठ नेता मिथिलेश तांती, परशुराम तांती, प्रकाश तांती, एसके आनंद, और वार्ड सदस्य परमेश्वर तांती मौजूद थे। इस दौरान लोगों को जमुई रैली की महत्ता बताते हुए इसमें भाग लेने का आह्वान किया गया।

पवना गांव में जनजागरण

अध्यक्ष शंभू तांती जी के नेतृत्व में पवना गांव में भी पान समाज के बीच जनजागरण अभियान चलाया गया। इस मौके पर कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश तांती, परशुराम तांती, वरिष्ठ नेता प्रकाश तांती और पत्रकार एसके आनंद जी ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने पान समाज के एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का आग्रह किया।

पीडरोन गांव में तैयारियां जोरों पर

लक्ष्मीपुर प्रखंड के पीडरोन गांव में भी 19 जनवरी की रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं। अध्यक्ष शंभू तांती, युवा नेता मिथिलेश तांती और परशुराम तांती ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें रैली के उद्देश्य से अवगत कराया और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया।

आंदोलन की महत्ता पर बल

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान वक्ताओं ने बताया कि 'हाँको रथ हम पान हैं' आंदोलन पान समाज को उनके हक और सम्मान के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। जमुई रैली इस आंदोलन का अहम पड़ाव है, जो पान समाज की शक्ति और एकता का प्रदर्शन करेगी।

19 जनवरी: रैली में सभी का आह्वान

जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पान समाज के लोगों को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में होने वाली महा रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

---------
-----------------
 "हाँको रथ हम पान हैं" आंदोलन के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।
#HankoRathHamPanHai #PanSamajUnity #JamuiRally #IPGupta #APMLiveNews 

टिप्पणियाँ