Indian inclusive Party IIP पार्टी विस्तार करने वाले कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान.

Indian inclusive Party IIP पार्टी विस्तार करने वाले कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान.
 रविवार को इंडियन इंक्लूसिव पार्टी द्वारा दौलतपुर द्वारा वी-मार्ट फूड प्लाजा परिसर में पार्टी विस्तार कार्यक्रम सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर के राज,अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री श्री ज्ञानू गुप्ता थे. मंच पर अतिथियों के अलावे मुंगेर की युवा जिला अध्यक्ष मयंक राज एवं पार्टी मे हाल ही में शामिल वैश्य नेता शशि शंकर पोद्दार उर्फ मुन्ना आशीन थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र तांती ने आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं बुके देकर स्वागत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी इसी वर्ष रजिस्टर्ड पार्टी बनी और पार्टी बनते ही पहली बार चुनाव में हम लोग महागठबंधन के साथ तीन सीटों पर चुनाव लड़े. जमालपुर विधानसभा में हम लोग बहुत अच्छी मजबूती में रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार मात्र 54 हजार वोट लाकर जीते थे कार्यकर्ताओं एवं जमालपुर के जनता मैं इस बार 60000 से अधिक वोट हमें दिया. यह सभी कार्यकर्ताओं के वजह से संभव हुआ है. राजनीतिक व्यस्तता एवं अन्य कार्य की वजह से कार्यक्रम चार्ज में देरी हुई थी..हमारे कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी बेहतर स्थिति में पहुंची है इसलिए आज हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान अंग वस्त्र एवं बुके देकर किया गया.
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आईआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर के राज ने कहा कि पार्टी आगामी त्रिस्तरीय चुनाव एवं ग्राम पंचायत के चुनाव में अपने पार्टी समर्थित उम्मीदवार को चुनाव लाडवाएगी.इससे हमारी जाति के लोग अधिक से अधिक संख्या में बेहतर पद पर आएंगे. वहीं इसके लिए अभी से ही सभी कार्यकर्ताओं को लग जाना है. वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री ज्ञानू गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं. हाल ही में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को ज्वाइन करने वाले मुंगेर के बड़े पैसे नेता शशि शंकर पोद्दार उर्फ मुन्ना जी ने कहा कि बिहार में तो कई पार्टियों है और मैं एक दो पार्टियों में रहकर राजनीतिक किया भी.30 सालों का अनुभव है लेकिन पहली बार हमने देखा इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिना किसी लोभ लालच के गरीब लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं.इसलिए मेरा भी एक कंधा पार्टी के लिए लग गया है. 
पार्टी कार्यकर्ताओं के वजह से चलती है. इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य में लग रहे. मौके पर मौजूद जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष अमित रंजन,अजय यादव,कमलेश्वरी तांती,उमेश तांती,दिनेश चौरसिया, नित्यानंद मंडल,शंकर तांती,बबलू, तारिणी तांती,कारणदीप बिट्टू,कुंदन, संतोष, वंदना देवी, रीना देवी रामावतार,, मनोज कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे

बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी