UP से आया समर्थन, अब ‘हांको रथ, हम पान हैं’ आंदोलन की गूंज पूरे देश मे !
UP से आया समर्थन, अब ‘हांको रथ, हम पान हैं’ आंदोलन की गूंज पूरे देश में !
पिछले कुछ दिनों में, पान समाज के आंदोलन "हांको रथ, हम पान हैं" ने एक नई ऊर्जा प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश से आए हमारे कई साथी इस आंदोलन में न केवल हमें सुनने के लिए बल्कि अपना पूरा समर्थन देने और समर्पण के साथ शामिल होने के लिए यहाँ पहुंचे। उनकी उपस्थिति ने इस आंदोलन को एक नई दिशा दी है और हमारे इरादों को और भी मजबूत किया है।
यूपी से आए इन समर्थकों ने जोरदार आग्रह किया कि इस आंदोलन को उत्तर प्रदेश में भी व्यापक रूप से चलाया जाए। इसने हमारे संकल्प को एक नई धार दी है। उनकी प्रतिबद्धता ने यह साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक राज्य का आंदोलन नहीं है, बल्कि पूरे देश का आह्वान बन सकता है।
मोतीहारी रैली में भी यूपी से जनसैलाब का समर्थन
आगामी 27 अक्टूबर को मोतीहारी में आयोजित होने वाली रैली में भी उत्तर प्रदेश के साथी हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उनका कहना है कि इस आंदोलन की गूंज को यूपी में भी फैलाने का समय आ गया है। उनकी इस पहल से पान समाज का यह संघर्ष अब और भी विस्तृत रूप ले रहा है।
आंदोलन का देशव्यापी विस्तार: गांधी मैदान से रामलीला मैदान तक
23 मार्च 2025 को गांधी मैदान से शुरू होकर यह आंदोलन राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान तक पहुंचेगा। वहां एक ऐतिहासिक जनसभा होगी, जहां हर राज्य से पान समाज के लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद करेंगे। यह संकल्प अब सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज के उत्थान की एक मशाल बन चुका है।
यूपी के साथियों का यह समर्थन और उनका इस आंदोलन में सम्मिलित होना हमारे संघर्ष की ताकत को दर्शाता है। यह हमारे एकजुटता का प्रतीक है और यह हमें हमारे हक की लड़ाई में नई प्रेरणा देता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें