शंभूगंज में ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन को नई ताकत: 26 दिसंबर को होगी पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन!
शंभूगंज में पंचायत स्तरीय कमेटी गठन: ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन
अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता जी के नेतृत्व में चल रहा ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन बिहार की धरती पर क्रांति का रूप ले चुका है। इस आंदोलन को शंभूगंज प्रखंड में नई मजबूती देने के लिए पंचायत स्तरीय कमेटियों का गठन 26 दिसंबर 2024 को निर्धारित है।
कार्यक्रम का विवरण:
1. छत्रहार पंचायत:
पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन हरिवंशपुर तेलडीहा ग्राम में दिन के 2 बजे से होगा।
2. कुर्मा पंचायत:
पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन धरमपुर ग्राम में शाम के 5 बजे से होगा।
पिछले प्रयास:
छत्रहार पंचायत के टीना ग्राम में प्रखंड कमिटी द्वारा पान समाज के लोगों के साथ जनसंपर्क किया गया और ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन के महत्व पर चर्चा की गई।
विशाल कुमार का संदेश:
प्रखंड अध्यक्ष विशाल कुमार ने सभी पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, सदस्यों, और ग्रामीणों से इस महत्वपूर्ण सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पान समाज की नई पहचान और राजनीतिक अधिकारों का प्रतीक है।
युवा साथियों के लिए प्रेरणा:
"जो सफर की शुरुआत करते हैं, वो ही मंज़िल को पार करते हैं।
एक बार चलने का हौंसला रखो, मुसाफिर का तो रास्ते भी इंतज़ार करते हैं।"
कुंदन कुमार का संदेश:
मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने सभी ग्रामीणों से पंचायत स्तरीय सभा को सफल बनाने की अपील की और कहा कि यह आंदोलन समाज के हर व्यक्ति के सहयोग से ही एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।
‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन से जुड़ी हर खबर के लिए APM Live News पर बने रहें।
#APMLiveNews #HankoRathHamPanHai #PaanSamaj #BiharPolitics #CommunityLeadership #ShambhuganjMeeting #PaanUnity #SocialMovement #BiharNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें