13 अप्रैल, गांधी मैदान – सत्ता को हिलाने आ रहे हैं 13 लाख पान समाज के लोग - Er. IP Gupta

"13 अप्रैल, गांधी मैदान – सत्ता को हिलाने आ रहे हैं 13 लाख पान समाज के लोग!"
पटना | इंजीनियर आई.पी. गुप्ता ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा –
"बिहार में पान समाज की हालत किसी से छिपी नहीं है। बीए पास लड़के मजदूर बन रहे हैं, बेटियां कम उम्र में ब्याह दी जा रही हैं, गरीबी और तानों से टूटकर वापस मायके लौट रही हैं। और सरकार? तमाशा देख रही है! अब और नहीं! 13 अप्रैल को गांधी मैदान से हम सत्ता को हिला देंगे!"

"गरीब बाप 15-20 बार कॉल करता रहा, सरकार सोती रही!"

आई.पी. गुप्ता ने बताया कि एक गरीब रिक्शाचालक ने उन्हें 1520 बार कॉल किया। जब उन्होंने कॉल बैक किया, तो उसकी आवाज़ में बेबसी, दर्द और गुस्सा था।
उसने पूछा – "सर, बैंक शादी के लिए कितना कर्ज देगा?"
उसकी तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी कम उम्र में ब्याही गई, अब बीमारी और अपने बच्चे के साथ मायके लौट आई। दामाद बीए पास है, लेकिन नौकरी न मिलने की वजह से नागपुर में मजदूर बन गया। ससुराल से ताने, मायके में बेबसी – यही है पान समाज की सच्चाई!

"अगर आरक्षण होता, तो ये बाप भी खुश होता, बेटियां भी पढ़ती!"

आई.पी. गुप्ता ने कहा –
"जब हमारी बेटियां वापस मायके लौटती हैं, जब हमारे बीए पास लड़के मजदूर बनते हैं, जब हमारी बहनें गरीबी की मार झेलती हैं – तब कोई सरकार नहीं दिखती! यही कारण है कि अब हम आरक्षण लेकर रहेंगे!"

"अब आर या पार – गांधी मैदान से उठेगी सत्ता पलटने की ललकार!"

आई.पी. गुप्ता ने ऐलान किया –
"अब हम गिड़गिड़ाने नहीं, हक छीनने आ रहे हैं! 13 अप्रैल को गांधी मैदान भरना ही नहीं, पटना से दिल्ली तक हलचल मचानी है। बिहार के हर जिले से, हर गांव से पान समाज के लोग निकलेंगे – 13 लाख जुटान होगा और इतिहास लिखा जाएगा!"

अब यह लड़ाई खत्म नहीं होगी जब तक कि हमारा समाज हकदार नहीं बन जाता!

#13AprilGandhiMaidan
#IPGuptaWithPanSamaj
#13LakhPanJutan
#HankoRathHamPanHai
#PanSamajKiLadai
#NyayKiLadai
#BiharPolitics 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे

बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी