13 अप्रैल को बिहार में बवाल तय! 13 लाख पान जुटान से हिलेगी सत्ता की नींव
13 अप्रैल को बिहार में बवाल तय! 13 लाख पान जुटान से हिलेगी सत्ता की नींव।
मुंगेर | 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली '13 लाख पान जुटान' महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुंगेर के महमदा पाटम में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसके अलावा, चिरैयाबाद में तीन पंचायतों के प्रमुख लोगों की बैठक उपमुखिया जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में लिया गया ऐतिहासिक संकल्प!
सभी ने एकजुट होकर गांधी मैदान को भरने की कसम खाई। इस बैठक की सबसे खास बात थी महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी। उनके जोश और सक्रियता ने पूरे आंदोलन को नई ऊर्जा दी और साफ कर दिया कि अब इस लड़ाई को कोई रोक नहीं सकता!
"13 अप्रैल – करो या मरो!"
अब यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि पान समाज इतिहास रचने के लिए तैयार है। गांधी मैदान भरेगा, सत्ता हिलेगी और हक की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी!
#HankoRathHamPanHai
#13AprilGandhiMaidan
#13LakhPanJutan
#PanSamajKiLadai
#BiharPolitics
#GandhiMaidan
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें