"134 दिन की लड़ाई, 13 अप्रैल को नतीजा – गांधी मैदान से पान समाज की नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान।

पटना के गांधी मैदान में 13 अप्रैल को नई पार्टी की घोषणा! अखिल भारतीय पान महासंघ के पदाधिकारियों की बड़ी बैठक में ऐलान
पटना, 7 फरवरी 2025 – अखिल भारतीय पान महासंघ के पदाधिकारियों और जिले से आए सभी जिला अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 13 अप्रैल 2025 को गांधी मैदान, पटना में नई राजनीतिक पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा करने का फैसला लिया गया।

बैठक में महासंघ के शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी के गठन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए राजेश जी और रमादीन जी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी में शामिल होने के इच्छुक सदस्यों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेंबरशिप प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

पार्टी सदस्यता प्रक्रिया: हर जिले से 5 संस्थापक सदस्य अनिवार्य

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिले के अध्यक्षों को कम से कम 5 ऐसे सदस्यों के नाम देने होंगे, जिन्हें पार्टी का संस्थापक सदस्य बनाया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि किसी जिले के लोग दूसरी जातियों को शामिल करने में हिचक महसूस करते हैं, तो वे अपने समाज के लोगों को ही प्राथमिकता दे सकते हैं।

सदस्यता विस्तार की योजना:

1. बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

2. सुरेश जी को झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और बिहार से संस्थापक सदस्यों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

3. करीब 4-5 अन्य राज्यों से संस्थापक सदस्यों को शामिल करने की योजना है।

"एमपी-एमएलए बनने की इच्छा नहीं, अब पान समाज को सत्ता तक पहुंचाने का लक्ष्य!" Er. IP gupta 

इस महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान महासंघ के नेतृत्वकर्ता आईपी गुप्ता ने भावनात्मक रूप से कहा कि 134 दिनों की इस लड़ाई में जो दर्द सहा है, जो आंसू पीए हैं, उसके बाद अब खुद सांसद या विधायक बनने की कोई इच्छा नहीं रही। बल्कि अब एकमात्र लक्ष्य यही है कि पान समाज के लोग खुद एमपी और एमएलए बनें और सत्ता में भागीदारी करें।

13 अप्रैल 2025 – नया राजनीतिक इतिहास लिखने की तैयारी!

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि नई पार्टी के गठन से पहले सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके लिए एक कंसल्टेंट टीम नियुक्त की जाएगी, जो कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं पर काम करेगी।

इस ऐतिहासिक फैसले के साथ, अखिल भारतीय पान महासंघ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब पान समाज केवल संघर्ष तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजनीतिक शक्ति भी बनेगा।

अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें – APM Live News के साथ!

#HankoRathHamPanHai #PanSamaj #PoliticalRevolution #BiharPolitics #NewParty #PatnaRally #ReservationRights #TatvaSamaj #IPGupta #SocialJustice 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे

बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी