13 अप्रैल को गांधी मैदान में अब पान समाज की ताकत देखेगा बिहार - गोपाल तांती
जमालपुर के बरुई पंचायत में ऐलान – हर हाल में भरना है गांधी मैदान
जमालपुर विधानसभा के बरुई पंचायत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में मांझी, बिंद, और गोपाल तांती सहित कई स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया और एकजुट होकर इस महाआंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
बैठक में सभी ने स्पष्ट किया कि अब पान समाज को दबाया नहीं जा सकता। 13 अप्रैल को गांधी मैदान में लाखों की भीड़ जुटेगी और अपनी ताकत का अहसास कराएगी।
संकल्प की गूंज – 13 अप्रैल, 13 लाख पान जुटान
गांव-गांव, शहर-शहर, पंचायत-पंचायत अब एक ही नारा गूंज रहा है
आरक्षण वापस लो
पान समाज को हक दिलाओ
गांधी मैदान में अपनी ताकत दिखाओ
अब यह सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि सत्ता को चुनौती है
पान समाज अब गूंगा-बहरा दर्शक नहीं रहेगा, बल्कि बिहार की राजनीति में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगा। 13 अप्रैल को गांधी मैदान की ऐतिहासिक महारैली से सत्ता के गलियारों में हलचल मच जाएगी।
#HRHPH #PanSamaj #GandhiMaidan #Jamalpur #JanAndolan #AarakshanVapasLo #HaqKiLadai
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें