समस्तीपुर और पूर्णिया की रैलियां रद्द, अब होंगे प्रखंड स्तरीय सम्मेलन

समस्तीपुर और पूर्णिया की रैलियां रद्द, अब होंगे प्रखंड स्तरीय सम्मेलन
पटना | अखिल भारतीय पान महासंघ ने आगामी 9 फरवरी को समस्तीपुर और 16 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली रैलियों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

आईपी गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इन रैलियों को स्वास्थ्य कारणों और आंदोलन की रणनीतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थगित किया गया है।

अब क्या होगा?

समस्तीपुर, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, वैशाली और सीतामढ़ी में प्रखंड स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इन सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं को गांधी मैदान महासभा के लिए तैयार किया जाएगा।

हर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।


गांधी मैदान महासभा को लेकर संगठन की रणनीति और कार्ययोजना 9 फरवरी की बैठक में तय की जाएगी।

आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें – APM Live News 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Tanti Tatwa Pan News: पटना हाईकोर्ट में आरक्षण और जातीय पहचान से जुड़े दो अहम मामले

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे