बेगूसराय: चरिया बरियारपुर में अखिल भारतीय पान महासंघ की चुनावी सभा संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
बेगूसराय: चरिया बरियारपुर में अखिल भारतीय पान महासंघ की चुनावी सभा संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन


बेगूसराय, 22 फरवरी 2025 – बेगूसराय जिले के चरिया बरियारपुर स्थित बी. के. मेमोरियल सभागार में आज अखिल भारतीय पान महासंघ की एक महत्वपूर्ण चुनावी सभा आयोजित की गई। महासंघ के संगठनात्मक विस्तार और नेतृत्व के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन राम प्रीति तांती (चुनाव पर्यवेक्षक) की देखरेख में किया गया, जिसमें महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के. राज (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), आर. के. राजू (प्रदेश उपाध्यक्ष), एवं बिनोद तांती (जिला अध्यक्ष, बेगूसराय) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवगठित प्रखंड कार्यकारिणी:
अजय कुमार पान – प्रखंड अध्यक्ष
निर्मल कुमार पान – सचिव
सुमन कुमार गौरव – कोषाध्यक्ष
धीरज कुमार पान – प्रखंड उपाध्यक्ष
इसके अतिरिक्त, पंचायत स्तर के अध्यक्षों एवं सचिवों का भी चुनाव संपन्न हुआ, जिन्हें प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
पान समाज के संगठित होने की दिशा में एक बड़ा कदम
सभा में अर्जुन पान, धीरज पान, अमरदीप कुमार पान, पंकज कुमार पान (मुखिया, एजनी), मंटुन पान, राजाराम तांती, संतोष कुमार पान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आर. के. राजू ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया चरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में पान समाज की मजबूत राजनीतिक भागीदारी का संकेत देती है। उन्होंने नवगठित टीम को बधाई देते हुए आशा जताई कि महासंघ के कार्यकर्ता समाज की मजबूती और विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
#बेगूसराय #पानसमाज #हांकोरथहमपानहैं #चरियाबरियारपुर #अखिलभारतीयपानमहासंघ #पानआंदोलन #बिहारराजनीति
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें