अब अंतिम कील ठोकनी है!’ – IP Gupta का बड़ा ऐलान: 13 अप्रैल को गांधी मैदान में होगा पान समाज का महासंग्राम
अब अंतिम कील ठोकनी है!’ – IP Gupta
“देश-दुनिया की नज़र 13 अप्रैल पर होगी। हम अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, अब आखिरी कील ठोकनी है – करो या मरो, गाँधी मैदान भरो!”
आईपी गुप्ता का बड़ा ऐलान: 13 अप्रैल को गांधी मैदान में होगा पान समाज का महासंग्राम
पटना | ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन के 128वें दिन आंदोलन के प्रमुख आईपी गुप्ता ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से कुछ रैलियों को स्थगित किया गया है, लेकिन आंदोलन की गति प्रभावित नहीं होगी।
राजगीर रैली की नई तारीख, समस्तीपुर और पूर्णिया रैली रद्द
आईपी गुप्ता ने बताया कि 2 फरवरी को राजगीर में प्रस्तावित रैली अब 2 मार्च को होगी, जबकि 9 फरवरी को समस्तीपुर और 16 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली रैलियां रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चार महीनों की यात्रा, अनियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिनों तक मेडिकल सुपरविज़न में रहने की सलाह दी है।
गांधी मैदान की तैयारी पर पूरा जोर
अब आंदोलन का पूरा फोकस 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाले ऐतिहासिक महासभा पर रहेगा। इस आयोजन में 13 लाख लोगों के जुटान का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां शुरू की जा रही हैं।
आगे की रणनीति
2 मार्च को राजगीर और 30 मार्च को पटना सिटी में रैली आयोजित होगी
रैली स्थगित किए गए जिलों में प्रखंड स्तर पर सम्मेलन होंगे (समस्तीपुर, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, वैशाली, सीतामढ़ी आदि)
9 फरवरी को अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक आयोजित होगी
गांधी मैदान महासभा के लिए प्रचार, मीडिया, प्रशासनिक और यातायात प्रबंधन की अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी
हेलीकॉप्टर अभियान की रणनीति पर चर्चा की जाएगी
गांधी मैदान में होगी निर्णायक घोषणा
आईपी गुप्ता ने स्पष्ट किया कि गांधी मैदान की सभा सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि पान समाज के अस्तित्व की निर्णायक लड़ाई होगी। उन्होंने कहा, "अब आखिरी कील ठोकने का वक्त आ गया है। करो या मरो – 13 अप्रैल, गांधी मैदान भरो।"
आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें – APM Live News
#HankoRathHamPanHai
#GandhiMaidan2025
#PanSamajKaSangharsh
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें