आरक्षण वापसी के लिए महायुद्ध! 13 लाख नहीं, अब 20 लाख जुटेंगे पटना में
बांका में अखिल भारतीय पान महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक, 13 अप्रैल की महा रैली पर बड़ा फैसला!
बांका जिले में अखिल भारतीय पान महासंघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.आई.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आगामी 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली 13 लाख पान समाज की महारैली को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यह सिर्फ 13 लाख की रैली नहीं होगी, बल्कि 20 लाख से ज्यादा लोगों की ऐतिहासिक जनसभा होगी। इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज की एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला महिला उद्यमी संघ की संयोजिका संजू देवी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद टांति, महासचिव हरेन्द्र प्रीति, सचिव गोपाल मंडल, रजौन प्रखंड अध्यक्ष काशी सोयरा, बांसी प्रखंड अध्यक्ष अली, बोधा प्रखंड सचिव जलाल मंडल, जिला मंत्री अजीत टोटी, पंचायत प्रखंड अध्यक्ष गौतम उप कुल्ली, अरुण मंडल, मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
आरक्षण वापसी की मांग को लेकर पान समाज का संघर्ष तेज हो गया है! अब 13 अप्रैल को पटना में इतिहास रचने के लिए कमर कस ली गई है!
📢 APM Live News पर जुड़ें, पान समाज आंदोलन की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें