ब्रेकिंग न्यूज़: पान समाज के 500 से अधिक नेता 31 मार्च को देंगे सामूहिक इस्तीफा, 13 अप्रैल को नई पार्टी का ऐलान
ब्रेकिंग न्यूज़: जगजीवन राम शोध संस्थान, पटना में 31 मार्च को पान समाज के 500 नेता देंगे सामूहिक इस्तीफा
पटना | 28 मार्च 2025
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 31 मार्च को पटना के जगजीवन राम शोध संस्थान में पान समाज के 500 से अधिक नेता विभिन्न राजनीतिक दलों से सामूहिक इस्तीफा देंगे। यह ऐतिहासिक निर्णय ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन के तहत लिया गया है, जो पान (तांति तत्व) समाज के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई लड़ रहा है।
500 से अधिक नेता छोड़ेंगे अपनी पार्टी, नई राजनीतिक शक्ति का होगा उदय
अब तक अलग-अलग राजनीतिक दलों में सक्रिय पान समाज के नेता इंजी. आई.पी. गुप्ता के नेतृत्व में एकजुट होकर अपनी नई राजनीतिक दिशा तय करेंगे। प्रखंड, जिला और राज्य स्तर के सभी नेता अपने-अपने दलों से इस्तीफा देकर नई पार्टी की नींव रखेंगे, जिसका ऐलान 13 अप्रैल को गांधी मैदान, पटना में किया जाएगा।
बैनर फाड़े गए, प्रशासन का प्रतिबंध – लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा
30 मार्च को पटना सिटी में महारैली का आयोजन पटना सिटी हाई स्कूल मैदान में होना था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।
आंदोलन के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए, जिससे यह स्पष्ट है कि कुछ राजनीतिक ताकतें इस आंदोलन से घबराई हुई हैं।
अब यह रैली पटना सिटी के कृष फार्म, चौकशिकारपुर नाला पर आयोजित होगी।
पान समाज की उपेक्षा के खिलाफ अब निर्णायक कदम
पान (तांति तत्व) समाज 1975 से अनुसूचित जाति की मान्यता के लिए संघर्ष कर रहा है।
2015 में नीतीश सरकार ने अनुसूचित जाति का दर्जा दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट के तकनीकी कारणों से वापस ले लिया गया।
बिहार में लाखों की आबादी होने के बावजूद, पान समाज को अब तक राजनीतिक भागीदारी नहीं मिली।
पान समाज के लोगों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया, अब समय आ गया है कि नेतृत्व खुद अपने हाथ में लिया जाए।
आंदोलन का अगला कदम
📍 30 मार्च – पटना सिटी में महारैली (कृष फार्म, नाला पर)
📍 31 मार्च – जगजीवन राम शोध संस्थान, पटना में सामूहिक इस्तीफा
📍 13 अप्रैल – गांधी मैदान, पटना में नई पार्टी की घोषणा
क्या बिहार की राजनीति में पान समाज नया इतिहास रचने जा रहा है?
APM Live News इस ऐतिहासिक घटनाक्रम की पल-पल की अपडेट आप तक पहुंचाएगा।
#BreakingNews #APMLiveNews #HankoRathHamPanHai #PanSamaj #31MarchMassResignation #JagjivanRamShodhSansthan #13AprilGandhiMaidan #BiharPolitics
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें