बांका के बौंसी से कुशमाहा तक पान समाज का शक्ति प्रदर्शन, गांधी मैदान में दिखेगा आंदोलन का महासैलाब ।
गांधी मैदान में गूंजेगी पान समाज की हुंकार—‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन का बड़ा शक्ति प्रदर्शन!


बौंसी, बांका
‘हांको रथ हम पान हैं’—यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि पान समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई का बिगुल है। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाली ‘पान जुटान महारैली’ को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। शुक्रवार को बौंसी प्रखंड के कुशमाहा गांव में पान महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें समाज के हजारों लोग जुटे।
बांका जिले के बौंसी से कुशमाहा तक शुक्रवार को ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन के तहत भव्य रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान पान समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतरे और अपने अधिकारों के लिए सरकार को चेतावनी दी। इस ऐतिहासिक आयोजन में अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई.पी. गुप्ता ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि पान समाज अब अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।
गांधी मैदान की महारैली को लेकर माहौल गरमाया
आगामी 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली ‘पान जुटान महारैली’ को लेकर यह रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से पान समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जहां लोगों ने ‘हांको रथ हम पान हैं’ के नारे लगाए और पान समाज के अधिकारों की मांग बुलंद की।
सरकार की दोहरी नीति पर उठा सवाल, आरक्षण की मांग तेज
सम्मेलन में पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आई.पी. गुप्ता ने सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पान समाज को जानबूझकर आरक्षण से वंचित रखा गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने पान समाज की अनदेखी बंद नहीं की, तो यह आंदोलन और भी तेज़ होगा।
‘हांको रथ हम पान हैं’—अब आर-पार की लड़ाई! 
ई. आई.पी. गुप्ता ने साफ कहा, “पटना की महारैली सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि पान समाज की ताकत को दिखाने का मंच होगी। अगर सरकार अब भी हमारे अधिकारों को नहीं मानती, तो संघर्ष और तेज़ होगा। 13 अप्रैल को गांधी मैदान में लाखों लोगों की गर्जना सत्ता के कानों तक गूंजेगी।”
उन्होंने समाज के हर व्यक्ति से 13 अप्रैल की रात तक गांधी मैदान पहुंचने का आह्वान किया और कहा कि यह रैली ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन की ऐतिहासिक कड़ी साबित होगी।
सम्मेलन में जुटे दिग्गज नेता और सैकड़ों समर्थक
इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष गौतम मांझी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया, जिनमें—
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हीरामणी तांती
भागलपुर जिलाध्यक्ष सह मुखिया मुकेश कुमार मंडल
मुंगेर महिला जिलाध्यक्ष श्वेता कुमारी
निरंजन पान, प्रमोद तांती, राजहंस तांती, राजकुमार मंडल, विनय तांती, बिरवल कुमार, अजित कुमार सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
क्या गांधी मैदान में टूटेगी सत्ता की चुप्पी?
13 अप्रैल को पान समाज का यह महा-संग्राम क्या सरकार को झुका पाएगा? क्या पान समाज को आरक्षण का हक मिलेगा?
#HankoRathHamPanHai #PanSamajEkta #IPGupta #GandhiMaidan2025 #AarakshanVapasLo #BiharPolitics #JanAndolan #PanAndolan
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें