अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पान समाज की महिलाओं का महासम्मेलन, आरक्षण बहाली की उठी मांग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पान समाज की महिलाओं का महासम्मेलन आयोजित
पटना, 11 मार्च 2025 – अखिल भारतीय पान महासंघ, महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह पान आंदोलन होली मिलन समारोह का आयोजन जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना में किया गया। इस अवसर पर पान समाज की महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आई. पी. गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि श्रीमती हीरामणि तांती (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष) ने महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पान समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती इंदु देवी (प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), श्रीमती रिभा देवी (प्रदेश महिला अध्यक्ष), श्रीमती अनीता गुप्ता (प्रदेश महिला उपाध्यक्ष) एवं श्रीमती माधुरी देवी (प्रदेश महिला उपाध्यक्ष) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ई. आई. पी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि,
"हमारा समाज आज जिस स्थिति में है, वह इसलिए क्योंकि हमारा आरक्षण छीन लिया गया। यदि हमें हमारा हक मिला होता, तो हमारे लाखों युवा पलायन नहीं कर रहे होते। आज हमारी बेटियां सपने देखती हैं – कोई IAS बनना चाहती है, कोई IPS, कोई दरोगा, कोई नर्स, लेकिन उनके पिता मजदूरी करने को मजबूर हैं। कोई राजमिस्त्री है, कोई ठेला चला रहा है, तो कोई दिहाड़ी पर काम कर रहा है। हमारी महिलाएं सालों तक अच्छे कपड़ों के लिए तरसती रहीं। यह हालात हमें बदलने होंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि,
"हमारा संघर्ष सिर्फ आरक्षण की बहाली तक सीमित नहीं है, बल्कि हम अपने समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण की भी बात कर रहे हैं। आज जो 5% सरकारी ठेकेदारी में आरक्षित है, उसका लाभ बड़े व्यवसायी उठा रहे हैं, जबकि हमारे समाज को इससे कुछ नहीं मिलता। हमें इसे बदलना होगा। यदि हमारा आरक्षण वापस आता है, तो हम हर घर में रोजगार देंगे, अपने लोगों को वापस बुलाएंगे और बिहार को फिर से बुनकरों का मैनचेस्टर बनाएंगे।"
उन्होंने 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली महा रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की और कहा कि,
"अगर हमें अपना हक चाहिए, तो हमें एकजुट होकर इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा।"

कार्यक्रम में समाज की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पान समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय पान महासंघ, महिला प्रकोष्ठ ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

#हम_पान_हैं #पान_आंदोलन #महिला_सशक्तिकरण #आरक्षण_वापस_दो #13अप्रैल_गांधीमैदान #HankoRathHamPan #PanSamaj #SocialJustice #BiharNews 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Tanti Tatwa Pan News: पटना हाईकोर्ट में आरक्षण और जातीय पहचान से जुड़े दो अहम मामले

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे