रोहतास में पान महासम्मेलन, सरकार का दोहरा खेल | कुछ जातियों को आरक्षण, पान समाज को सिर्फ वादे ?
रोहतास में पान महासम्मेलन: आरक्षण वापसी की मांग को लेकर पान समाज का बड़ा जुटान
रोहतास
अखिल भारतीय पान महासंघ के नेतृत्व में ‘हाँको रथ हम पान हैं’ आंदोलन के तहत 22 मार्च 2025 (शनिवार) को डिभियाँ हाई स्कूल मैदान, करगहर (रोहतास) में जिला स्तरीय पान महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में तांती, तत्तवा, पटवा, पान समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
आरक्षण वापसी की मांग
इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पान समाज के लिए आरक्षण वापसी सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आई. पी. गुप्ता का कहना है कि समाज के एक बड़े वर्ग की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
"हमने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं किया, इसलिए हमारा हक छीना गया। अब समय आ गया है कि हम अपनी एकता का प्रदर्शन करें और सरकार को अपनी उपस्थिति का एहसास कराएं।"
बिहार में पान समाज की स्थिति
बिहार में पान समाज की आबादी करीब एक करोड़ है, लेकिन इसके बावजूद भी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में इस समाज की भागीदारी सीमित रही है। महासंघ के पदाधिकारियों का मानना है कि अगर अब भी समुदाय संगठित नहीं हुआ, तो आने वाले समय में इसका अस्तित्व और अधिक संकट में पड़ सकता है।
महासम्मेलन के बाद '13 लाख पान जुटान' की तैयारी
इस महासम्मेलन के बाद 13 अप्रैल 2025 को पटना के गांधी मैदान में '13 लाख पान जुटान' कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य राज्यभर से पान समाज को एक मंच पर लाना और अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से सामने रखना है।
समाज से महासम्मेलन में भाग लेने की अपील
इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. डी. सी. कश्यप, प्रदेश महासचिव और पान एकता युवा संघ, शाहाबाद प्रक्षेत्र ने सभी समाज बंधुओं से महासम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।
"यह कोई राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों और पहचान के लिए एकजुट होने का अवसर है। हमें अपनी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना होगा।"
महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम: अखिल भारतीय पान महासंघ जिला स्तरीय पान महासम्मेलन
स्थान: डिभियाँ हाई स्कूल मैदान, प्रखंड- करगहर (रोहतास)
तारीख: 22 मार्च 2025 (शनिवार)
समय: प्रातः 11 बजे
क्या यह महासम्मेलन पान समाज की एकता और उसकी राजनीतिक-सामाजिक स्थिति को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा?
#PaanSamaj #HankoRathHamPaanHai #ReservationForPaanSamaj #SocialJustice #AAPMNews #PanAndolan #BiharPolitics #EqualRights #TantiTatwaSamaj #PaanSamajUnity #AAPMLive #PaanReservation #HamaraHaq #DalitRights #PoliticalReform
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें