हांको रथ हम पान हैं" आंदोलन की लहर नवादा की सड़कों पर उमड़ी
APM Live News – ताज़ा ख़बर
"हांको रथ हम पान हैं" आंदोलन की लहर नवादा की सड़कों पर उमड़ी
नवादा में "हांको रथ हम पान हैं" आंदोलन को लेकर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़कों पर उन्माद और आक्रोश साफ दिखा, लोग 78 वर्षों से हुए अन्याय को समझकर अपने हक की लड़ाई में शामिल हो रहे हैं।
13 अप्रैल को गांधी मैदान में जुटेंगे 13 लाख लोग
आंदोलन का अगला बड़ा पड़ाव 13 अप्रैल 2025 को गांधी मैदान, पटना में होने वाला महासभा है, जिसमें 13 लाख पान समाज के लोग जुटने की तैयारी में हैं। इस दिन एक नई पार्टी के गठन का भी ऐलान होगा।
सरकार और प्रशासन की चुनौतियों के बावजूद नहीं रुकेंगे क़दम
आंदोलन में कई तरह की बाधाएँ आ रही हैं—हेलिकॉप्टर लैंडिंग रोकने से लेकर सभा के लिए मैदान न देने तक। लेकिन आई.पी. गुप्ता और उनके साथी डटे हुए हैं। उनका कहना है, "हम हार मानने वाले नहीं, चाहे जितनी भी रुकावटें आएं, हमारा हौसला और बढ़ेगा!"
राजनीतिक चेतना और नेतृत्व का उदय
इस आंदोलन ने गाँव-गाँव में नेतृत्व तैयार कर दिया है। जहाँ पहले पान समाज का वोट दूसरे दलों के नियंत्रण में था, अब समाज के लोग खुद अपने भविष्य का फैसला करने के लिए आगे आ रहे हैं।
"गांधी मैदान में दिखाना है कि पान समाज जाग चुका है"
आई.पी. गुप्ता ने साफ कहा, "अगर 13 लाख लोग गांधी मैदान में नहीं जुटते, तो समझ लेना कि हम 100 साल पीछे चले जाएंगे।" अब यह हर पान समाज के व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह 13 अप्रैल को गांधी मैदान पहुंचे और इतिहास रचे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें