सरेंडर के बाद फूटा रीत लाल यादव का गुस्सा – हत्या की साजिश का किया बड़ा खुलासा !
ब्रेकिंग न्यूज़ | रीत लाल यादव ने किया सरेंडर, प्रशासन और बिल्डरों पर रची गई साजिश का लगाया आरोप
APM Live News, पटना।
दानापुर क्षेत्र के कद्दावर नेता रीत लाल यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए और प्रशासन के कुछ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय बिल्डरों पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
एक महीने से जान का खतरा – रीत लाल यादव
रीत लाल यादव ने बताया कि पिछले एक महीने से उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ था। उन्होंने कहा,
"प्रशासन और विरोधियों की मिलीभगत से हमें खत्म करने की कोशिश की जा रही थी। हमारे गांव में दहशत का माहौल बना दिया गया था। विरोधियों को लाइसेंसी हथियार दिलवाए गए और कहा गया कि हत्या कर दो, केस नहीं बनेगा।"
प्राइवेट सुरक्षा भी रोकी गई
उन्होंने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने निजी सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाही, तो स्थानीय प्रशासन ने उसकी भी इजाजत नहीं दी।
"मैंने प्राइवेट गार्ड रखने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया। विधानसभा सत्र के दौरान भी मेरी हत्या की साजिश रची गई थी।"
भूमि विवाद में गरीबों को धमकी – बिल्डरों पर आरोप
रीत लाल यादव ने स्थानीय बिल्डरों गौरव कुमार और राकेश कुमार पर आरोप लगाया कि वे गरीब लोगों की जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं।
"जो लोग अपनी जमीन नहीं देना चाहते थे, उन्हें महिला और बाउंसर भेजकर धमकाया गया, मारपीट की गई। कई लोगों से जबरन एग्रीमेंट कराए गए और पैसा भी नहीं दिया गया।"
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और बिल्डर मिलकर उन्हें मारने की योजना बना रहे थे, और 11 तारीख को उन्हें फंसाने की कोशिश की गई।
राजनीतिक साजिश का भी दावा
रीत लाल यादव ने कहा कि यह सब सिर्फ राजनीतिक दबाव और साजिश का हिस्सा है।
"दानापुर सीट को हमसे छीनने के लिए दो ही विकल्प अपनाए जा रहे हैं – या तो रीत लाल यादव को मार दो, या जेल भेज दो। यही पूरी साजिश है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। जनता हमारे साथ है और हम चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव भी हमारे साथ खड़े हैं।"
---
APM Live News पर बने रहिए ऐसे ही हर अपडेट के लिए।
अगर आप इस खबर का वीडियो देखना चाहते हैं, तो हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें – APM Live News
#ReetLalYadav
#दानापुर
#PoliticalConspiracy
#रीतलाल_यादव
#BiharPolitics
#TejashwiYadav
#BuilderMafiaExpose
#जनता_के_साथ_रीतलाल
#JusticeForReetLal
#PoliticalVendetta
#BiharNews
#ReetLalKaSach
#TruthVsPower
#BiharElection2025
#साजिश_का_पर्दाफाश
#ReetLalZindabad
#PublicSupport
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें