ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी से मिले इंजीनियर IP Gupta, कांग्रेस से देंगे इस्तीफा !

ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी से मिले इंजीनियर IP Gupta, 13 अप्रैल को पान समाज की बड़ी हुंकार!
दिल्ली के 10 जनपथ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से इंजीनियर IP Gupta की अहम मुलाकात हुई। इस बैठक में पान समाज के आरक्षण, राजनीतिक भेदभाव और 75 साल की उपेक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

IP Gupta ने राहुल गांधी से स्पष्ट कहा कि 1968 में कांग्रेस सरकार ने JPC बनाई थी, इसलिए यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि पान समाज को न्याय मिले। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वह पार्लियामेंट के मानसून सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे और जल्द ही इस पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बड़ा ऐलान: 7 अप्रैल को IP Gupta कांग्रेस से देंगे इस्तीफा!

IP Gupta ने यह भी ऐलान किया कि वह 7 अप्रैल को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस से आधिकारिक रूप से त्यागपत्र देंगे। उन्होंने पान समाज के लोगों से भी अपील की कि जो भी अपने-अपने दलों से इस्तीफा देना चाहते हैं, वे 7 अप्रैल को उनके साथ आएं।

13 अप्रैल को गांधी मैदान में जुटेंगे 13 लाख लोग!

IP Gupta ने 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में 13 लाख पान समाज के लोगों की ऐतिहासिक रैली का आह्वान किया। यह आंदोलन पान समाज के हक और आरक्षण की बहाली के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

क्या बिहार की राजनीति में नया बदलाव आएगा? क्या पान समाज की आवाज अब और मजबूत होगी? 13 अप्रैल को गांधी मैदान में मिलेगा जवाब!

#ब्रेकिंगन्यूज़ #IPGupta #RahulGandhi #PanAndolan #ReservationJustice #BiharPolitics #13AprilGandhiMaidan 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे

बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी