जातियों की राजनीति खत्म ! अब पान समाज बनाएगा अपना मुख्यमंत्री !
पटना से गूंजा पान समाज का शंखनाद, इंडियन इंकलाब पार्टी का हुआ ऐलान – आरक्षण और सम्मान की लड़ाई
पटना के ऐतिहासिक धरती से आज एक नई राजनीतिक चेतना की शुरुआत हुई जब इंजीनियर IP गुप्ता ने लाखों की भीड़ के बीच इंडियन इंकलाब पार्टी के गठन की घोषणा की। उन्होंने मंच से गरजते हुए कहा कि ये सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, आरक्षण अधिकार और पान (तांति तत्व) समाज की राजनीतिक भागीदारी का संगठित स्वरूप है।
गुप्ता ने कहा, “मुझे पांच मर्द चाहिए थे, 5 लाख मर्द और महिलाएं यहां आई हैं। ये आंदोलन किसी भीड़ का नतीजा नहीं, माताओं-बहनों की तपस्या और नौजवानों की ललकार का परिणाम है।” उन्होंने भावुक अंदाज़ में बताया कि कैसे एक बहन ने राखी बांधते हुए आरक्षण वापस लाने की कसम दिलाई थी।
“हम शक्ति प्रदर्शन नहीं, अधिकार मांगने आए हैं,” – उन्होंने साफ किया कि ये आंदोलन उग्रता नहीं, विवेक और जनसमर्थन से आरक्षण वापसी की मांग करेगा।
गुप्ता ने बिहार सरकार को धन्यवाद भी दिया कि रैली में शामिल होने वाली बसों को नहीं रोका गया। उनका कहना था – “हमने कुछ ऐसा नहीं किया जिससे बसें रोकी जातीं, ये तपस्या है, यह हमारी आवाज़ है।”
मुख्य नारे रहे:
"हम भारत के शान हैं, हम बिहार के जान हैं"
"हांको रथ हम पान हैं"
"हमें हमारा आरक्षण वापस दो"
गुप्ता ने मंच से एलान किया कि जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा, तब तक ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन चलता रहेगा। इंडियन इंकलाब पार्टी किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं बल्कि अपनी भागीदारी और सम्मान के लिए मजबूती से खड़ी होगी।
“हम किसी को नीचा नहीं दिखाएंगे, लेकिन जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा, सिर झुकाएंगे नहीं।” – IP गुप्ता
यह घोषणा बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की ओर इशारा करती है, जहां पान समाज अब सिर्फ समर्थन नहीं बल्कि सत्ता में हिस्सेदारी की मांग कर रहा है।
#IndianInquilabParty
#EngineerIPGupta
#PanSamajReservation
#HankoRathHamPanHai
#PanSamajAndolan
#ReservationForTantiSamaj
#BiharPolitics2025
#PanSamajUnity
#IPGuptaSpeech
#BahujanReservationFight
#OBCReservationDemand
#PanSamajKaInquilab
#BiharNewPartyLaunch
#HamaraAdhikarDo
#IndianInquilabPartyZindabad
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें