आंदोलन की गरज से जागे NDA नेता – ललन सिंह बोले, “5000 लोग मुजफ्फरपुर भेजिए

गांधी मैदान की हुंकार से हिल गई सत्ता! ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन की गरज से जागे NDA नेता – ललन सिंह बोले, “5000 लोग मुजफ्फरपुर भेजिए!
जबसे IP Gupta के नेतृत्व में ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन ने गांधी मैदान पटना से अपने निर्णायक रैली की घोषणा की है, बिहार की राजनीति में जैसे भूचाल आ गया है।

जहाँ अब तक पान समाज की आवाज़ को दरकिनार किया जाता था, वहीं अब ललन सिंह जैसे वरिष्ठ नेता खुद मंच से अपील कर रहे हैं –

 “5000 लोग प्रत्येक विधानसभा से मुजफ्फरपुर भेजिए... ताकत दिखाइए... टिकट मांगना है तो ज़मीन पर उतरिए।”

पर सवाल उठता है — NDA नेताओं को अचानक इतनी चिंता क्यों हो गई?
क्या वाकई चुनाव है, या डर है ‘हांको रथ हम पान हैं’ की ताकत का?

गांधी मैदान से उठी आवाज़ – “अब हम सिर्फ वोट नहीं, नेतृत्व भी लेंगे”

IP Gupta जब गांव-गांव जाकर पान समाज को एकजुट कर रहे थे, तब कोई नेता दिखा नहीं।
पर अब जब आंदोलन ने गांधी मैदान तक पहुँच बना ली,
तो नेता, पार्टी, संगठन – सबके पसीने छूटने लगे हैं।

ललन सिंह के मुंह से निकला हर शब्द मानो ‘हांको रथ हम पान हैं’ के असर की गवाही दे रहा था:

 “हमरा चुनाव तो 29 में है, लेकिन ये चुनाव है अशोक जी, रामसूरत राय जी का। अब टिकट चाहिए तो अभी से मेहनत करो।”

जब गांधी मैदान में पान समाज ने दिखाया कि अब वो भी “राजनीतिक निर्णायक शक्ति” है,
तो JDU, BJP, LJP, RLSP सभी को चिंता हो गई –
कि कहीं पान समाज का नया वोटबैंक, पुरानी सत्ता को हिला न दे।

NDA की बैठकें, सीटों की जोड़-घटाव, वर्करों की गिनती 
ये सब डर है उस जनआंदोलन का, जिसने सियासत को नींद से जगाया

हांको रथ हम पान हैं” अब आंदोलन नहीं, राजनीति की धुरी बन चुका है – और IP Gupta उसका नाम

जहाँ नेता ‘वर्कर’ भेजने की अपील कर रहे हैं,
वहीं IP Gupta पूरे समाज को आंदोलनकारी नागरिक बना रहे हैं।
वो कह रहे हैं –  “अब हम किसी के वर्कर नहीं, अपने नेता खुद बनेंगे।”

राजनीति में खलबली मचाने वाला आंदोलन – जिसने गांधी मैदान से सत्ता की नींव हिला दी।

अब देखना ये है –
क्या नेता लोग सिर्फ भाषणों में व्यस्त रहेंगे,
या सच में पान समाज को हक देने की तैयारी करेंगे?

APM Live News

#BiharPolitics
#BiharPoliticalNews
#BiharElection2025
#GandhiMaidanRally
#PatnaPolitics
#BiharSamachar
#ReservationInBihar
#PaanSamajPolitics
#HankoRathHamPanHai
#BiharNewsLive
#JanAndolanBihar
#NDAvsRJD
#BiharMeBadlav
#BiharVidhansabha2025
#PaanSamajKiAwaaz
#PaanSamajKaAndolan
#BiharKaRajneetikHalchal
#IPGuptaBihar
#BiharYouthPolitics
#VoteForChangeBihar
#BiharElectionUpdates
#BiharPoliticalBattle
#PaanSamajUnite
#BiharLeadership2025
#PatnaRally2025
#HankoRathAndolan
#PoliticalAwarenessBihar
#BreakingNewsBihar
#BiharChunaavKhabar 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे

बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी