बिहार में छुपा हुआ जनाधार उभर रहा है! 2025 में कौन होगा किंगमेकर?

 भागलपुर में इंडियन इंकलाब पार्टी का सदस्यता अभियान तेज़, पान समाज में दिखा उत्साह

भागलपुर | 30 मई 2025 | APM Live News डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इंडियन इंकलाब पार्टी का सदस्यता अभियान भागलपुर में

बिहार की राजनीति में सामाजिक भागीदारी को लेकर सक्रिय इंडियन इंकलाब पार्टी (IIP) का सदस्यता अभियान अब ज़मीनी स्तर पर रफ्तार पकड़ चुका है। शुक्रवार को भागलपुर ज़िले के गोराडीह प्रखंड और सुल्तानगंज क्षेत्र के दर्जनों गाँवों में जनसंपर्क के ज़रिए लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान पान समाज के युवाओं और जनप्रतिनिधियों में पार्टी के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला।

▶ मोहद्दीपुर पंचायत में जुटी भीड़

सुल्तानगंज प्रखंड के नया गांव पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में आज सुबह 11 बजे से सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ईआईपी गुप्ता जी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किया गया।


मुख्य उपस्थिति में रहे:

भाषो तांती, पंचायत अध्यक्ष

अनिल तांती पान, प्रखंड अध्यक्ष

सूरज तांती, पंचायत सचिव

रंजीत तांती, प्रखंड प्रवक्ता

सुनील तांती, प्रखंड मंत्री

अभिषेक कुमार पान, मीडिया प्रभारी

स्थानीय महिला एवं पुरुषों ने भारी संख्या में पार्टी की सदस्यता ली। आयोजकों के अनुसार, यह अभियान अब पंचायत स्तर पर हर घर तक पहुंचेगा।

▶ गोराडीह में जनसंपर्क अभियान

इसी क्रम में गोराडीह प्रखंड के गोराडीह गाँव और बीरनौद में भी पार्टी पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया।

प्रमुख लोग जिन्होंने भाग लिया:

पुष्पक कुमार

सुबोध ताती

दिलीप तांती

मनोज ताती

गाँव के वार्ड सदस्य चंदन लाल और समाजसेवी बिहारी ताती ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखी और पार्टी के एजेंडे का समर्थन किया। गोराडीह पंचायत के उपसरपंच ने भी सक्रिय भागीदारी दी।

घर-घर जाकर सदस्य बनना और बनाना है, इंडियन इंकलाब पार्टी को बिहार की सत्ता में लाना है!

IIP के नेतृत्व में चल रहा यह सदस्यता अभियान पान समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे

बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी