ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने पाकिस्तान को बता दिया, अब चुप नहीं बैठेंगे !

ऑपरेशन सिंदूर: 7 मई 2025 की वो सुबह जब भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी

APM Live News | 7 मई 2025 | विशेष रिपोर्ट
"ये सिर्फ मिसाइलों का जवाब नहीं था, ये हर उस सिंदूर की पुकार थी जो पहलगाम में आतंकवादियों ने उजाड़ा था।"

7 मई 2025 की सुबह भारत ने दुनिया को बता दिया कि जब उसके नागरिकों पर हमला होता है, जब उसकी संस्कृति पर चोट की जाती है, तो जवाब भी ऐसा आता है जो आने वाली नस्लों तक याद रखा जाता है।

ऑपरेशन सिंदूर – एक सुनियोजित सैन्य प्रतिशोध

कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं को चुन-चुनकर मारे जाने की घटना ने भारत के दिल को झकझोर कर रख दिया। और तभी तय हुआ था—अब जवाब होगा। और यह जवाब था ऑपरेशन सिंदूर।
इस सैन्य कार्रवाई में भारतीय वायुसेना के मिराज-2000, सुखोई-30, तेजस लड़ाकू विमानों, ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइलों और पिनाका मल्टीबैरल रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल हुआ। लक्ष्य थे पाकिस्तान और POK के नौ ठिकाने—रावलपिंडी, बहावलपुर, मीरपुर, मुजफ्फराबाद, कराची के बाहरी इलाके और अन्य।

ये सिर्फ स्ट्राइक नहीं थी, ये संदेश था

इस ऑपरेशन का नाम “सिंदूर” इसलिए रखा गया क्योंकि यह उन विधवाओं को श्रद्धांजलि है जिनके पतियों को आतंकवादियों ने मार डाला। यह बदला था उस आंख के आँसुओं का, उस मांग के सिंदूर का जो आतंकियों की क्रूरता की भेंट चढ़ गया।

पाकिस्तान बौखलाया, झूठी कहानियाँ गढ़ीं

ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने का झूठा आरोप लगाया, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया—हमारे हर लक्ष्य आतंकवादियों के ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक बेस थे। DRDO की सटीक सैटेलाइट इंटेलिजेंस, ह्यूमन इंटेल और साइबर मॉनिटरिंग से यह ऑपरेशन 100% टारगेटेड था।

संदेश स्पष्ट है: भारत अब चुप नहीं रहेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कह दिया था—“मुझमें रिस्क लेने की ताकत औरों से ज्यादा है।” और ऑपरेशन सिंदूर इसका ट्रेलर था। पाकिस्तान अब दो रास्तों पर है—या तो आतंक को छोड़े, या इतिहास में दफ्न हो।

#APMLiveNews #OperationSindoor #IndiaStrikesBack #ModiDoctrine #PakistanExposed #KashmirRevenge

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे

बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी