बिहार चुनाव में होने वाला है कुछ बड़ा – जानिए कौन बना 'Game Changer

IIP के 145 सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर राजकुमार दास का बड़ा बयान, कहा – "यह सिर्फ चुनाव नहीं, पूरे समाज की लड़ाई है"
नई दिल्ली, APM Live News |
इंडियन इंकलाब पार्टी (IIP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार दास ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। उन्होंने IIP द्वारा घोषित 145 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को ऐतिहासिक और समाज-निर्माण की दिशा में साहसी कदम बताया है।

राजकुमार दास ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आई. पी. गुप्ता को जननायक बताते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि,

 "जिस दूरदर्शिता के साथ गुप्ता जी ने यह रणनीतिक निर्णय लिया है, वह राजनीति के पारंपरिक पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर देगा।"

उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों और प्रखंड पदाधिकारियों से आह्वान किया कि यह चुनाव सिर्फ पार्टी का नहीं, बल्कि पान (तांति तत्व) समाज के हर वर्ग की आवाज़ है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, और समाज के हर वर्ग से अपील की कि वे इस लड़ाई को सिर्फ वोट की चोट न समझें, बल्कि इसे एक आंदोलन के रूप में देखें।

> "आज तक तमाम राजनीतिक दलों ने पान समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, लेकिन अब हमारे समाज को नेतृत्व देने वाला, सोच देने वाला और दिशा देने वाला नेता हमारे बीच है,"
उन्होंने कहा।

राजकुमार दास ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले चुनाव में पार्टी द्वारा चुने गए हर उम्मीदवार की जनता के प्रति जवाबदेही होगी। वे अपने क्षेत्र में नियमित उपस्थित रहेंगे और समाज के प्रति समर्पित कार्यशैली अपनाएंगे।

संदेश के अंत में उन्होंने एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय सदस्यता अभियान पर ज़ोर दिया, साथ ही यह भी वादा किया कि वे स्वयं भी जिलों में सक्रिय रहेंगे, न सिर्फ एक पदाधिकारी के रूप में, बल्कि एक साथी के रूप में।

 "इस बार पान समाज की ताक़त के बिना बिहार की सत्ता अधूरी रहेगी। और विश्वास रखिए, इस बार सरकार हमारे बिना नहीं बनेगी,"
उन्होंने दृढ़ता से कहा।

राजकुमार दास
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय पान महासंघ
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, इंडियन इंकलाब पार्टी
मोबाइल: +91 8383805315

APM Live News 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे

बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी