बिहार चुनाव 2025 : पान समाज और IIP की धमक, क्या बिहार में सत्ता पलटेगी ?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले IIP और पान समाज की सक्रियता तेज, 5000 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता
पटना/मुंगेर/भागलपुर, 30 मई 2025
शुक्रवार को भागलपुर जिले के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों—पीरपैंती, कहलगांव और सुल्तानगंज—में IIP ने एक साथ सदस्यता संग्राम अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। पार्टी के अनुसार अब तक कुल 5000 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। दिलचस्प तथ्य यह है कि इन नए सदस्यों में विभिन्न जाति और धर्मों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं, जिससे IIP के सामाजिक आधार के विस्तार का संकेत मिलता है।
इसी क्रम में मुंगेर जिले में अखिल भारतीय पान महासंघ की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन होटल हरी इंटरनेशनल के सभागार में किया गया, जिसमें पान समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता रामावतार तांती ने की, और कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने किया।
बैठक में IIP के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें नरेंद्र तांती को मुंगेर जिला अध्यक्ष बनाए जाने की सर्वसम्मति से मांग उठी। जिला अध्यक्ष ने इस पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव को राष्ट्रीय नेतृत्व तक भेजने की बात कही। साथ ही सभी प्रखंडों में पंचायत और नगर अध्यक्षों की नियुक्ति का निर्देश भी जारी किया गया।
इस अवसर पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र तांती सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पान समाज और IIP की यह सक्रियता 2025 के चुनाव में एक बड़ा परिवर्तन ला सकती है। पार्टी न केवल जाति आधारित समीकरणों को तोड़ने की ओर अग्रसर है, बल्कि विभिन्न वर्गों को एक साझा मंच पर लाकर ‘राजनीतिक न्याय’ की अवधारणा को नया आयाम दे रही है।
अब यह स्पष्ट होता जा रहा है कि IIP और पान समाज को अनदेखा करना आने वाले चुनाव में किसी भी दल के लिए भारी भूल साबित हो सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें