आरक्षण वापसी की जंग शुरू! दिल्ली में होगा आंदोलन
अब दिल्ली बोलेगा हांको रथ हम पान है (जंतर मंतर पर पान समाज की हुंकार)
दिल्ली जंतर मंतर पर 'आरक्षण वापसी' को लेकर पान समाज की बड़ी तैयारी: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अपील
दिल्ली, 02 मई 2025 —
अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं इंडियन इन्कलाब पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली एनसीआर में बसे पान समाज के लोगों को एक बड़ी अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान से "हांको रथ हम पान हैं" आंदोलन की शुरुआत हुई थी और इंजीनियर आई.पी. गुप्ता जी के नेतृत्व में वह ऐतिहासिक रूप से सफल रहा, उसी तरह अब दिल्ली में जंतर मंतर पर ‘आरक्षण वापसी’ को लेकर एक सांकेतिक प्रदर्शन की योजना है।
उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के पान समाज से अपील की है कि हर मोहल्ले, हर स्थान से कम से कम 20-25 लोगों की एकजुटता हो, जिससे वे स्वयं उनसे मिलकर आगे की रणनीति तय कर सकें। इस संदर्भ में उन्होंने अपना मोबाइल नंबर (8383805315) और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजीत कुमार जी का नंबर (9650549999) भी साझा किया है।
इस आंदोलन का उद्देश्य है केंद्र सरकार को यह संदेश देना कि पान समाज अब जाग चुका है और आरक्षण जैसे मुद्दे पर चुप बैठने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में जंतर मंतर पर तारीख और समय तय कर के एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
समाज से विशेष आग्रह:
सरकारी नौकरी में कार्यरत पान समाज के लोग विशेष रूप से आगे आएं और नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें