शिवपूजन ताती हत्या कांड: इंडियन इंकलाब पार्टी का 14 अगस्त को मोतिहारी दौरा
इंडियन इंकलाब पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई आईपी गुप्ता के आदेश पर, बिहार प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता खुशबू रॉय 14 अगस्त 2025 को मोतिहारी का दौरा करेंगे।
यह दौरा 4 अगस्त 2025 को हुए शिवपूजन ताती हत्या कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात और सरकार से न्याय की मांग के उद्देश्य से किया जा रहा है।
दौरे में IIP जिला अध्यक्ष विवप्रकाश दास, अखिल भारतीय पान महासंघ (ABPM) के जिला अध्यक्ष चन्द्रेश्वर दास, IIP युवा जिला अध्यक्ष संजय कुमार दास और ABPM युवा जिला अध्यक्ष संजय कुमार दास सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।
बिहार में बढ़ते अपराधों पर पार्टी का हमला
इंडियन इंकलाब पार्टी ने बिहार में पान-ताती-तत्वा समाज के लोगों को निशाना बनाकर हो रही लगातार हत्याओं और अपराधों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पार्टी का कहना है कि केवल 2025 में अब तक इस समाज से जुड़े 4 हत्याकांड और 1 सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो चुकी है:
25 मार्च 2025 — दुखन ताती (भागलपुर) की हत्या
3 मई 2025 — नाबालिग रिंपा कुमारी (पान समाज) के साथ सामूहिक दुष्कर्म
12 मई 2025 — नीरज दास (मधुबनी) की हत्या
6 जून 2025 — सोनू ताती (नवादा) की हत्या
4 अगस्त 2025 — शिवपूजन ताती (मोतिहारी) की हत्या
पार्टी की मांग
मुख्य प्रवक्ता खुशबू रॉय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने सरकार से इन सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई, दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें