बिहार में अपराध काबू से बाहर – पान समाज पर लगातार हमले, सरकार खामोश, इंडियन इंकलाब पार्टी की कड़ी चेतावनी

 इंडियन इंकलाब पार्टी ने बिहार में बढ़ते अपराध और पान-ताती-तत्वा समाज को निशाना बनाकर हो रही हत्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सुश्री खुशबू रॉय ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।



पार्टी के अनुसार, सिर्फ 2025 में अब तक चार हत्याएं और एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पान समाज के लोगों के साथ हो चुकी है —

25 मार्च 2025: दुखन ताती (भागलपुर) की हत्या

3 मई 2025: नाबालिग रिंपा कुमारी (पान समाज) के साथ सामूहिक दुष्कर्म

12 मई 2025: नीरज दास (मधुबनी) की हत्या

6 जून 2025: सोनू ताती (नवादा) की हत्या

4 अगस्त 2025: शिवपूजन ताती (मोतिहारी) की हत्या

खुशबू रॉय ने आरोप लगाया कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, उन्हें न शासन का डर है, न प्रशासन का, और न ही कानून का। उन्होंने कहा, “सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, लेकिन आज बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश जी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया गया, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा, “हमारे समाज के लोग शांत हैं, लेकिन यह कमजोरी नहीं है। जिस दिन आत्मरक्षा के लिए मजबूर हुए, सरकार को हमारी ताकत का अंदाज़ा हो जाएगा।

पार्टी ने मोतिहारी घटना में पुलिस की धीमी कार्रवाई पर भी सवाल उठाया और स्पष्ट किया कि यदि जांच तेज़ नहीं हुई तो पार्टी थाने का घेराव करेगी और कानूनी व जनांदोलन दोनों रास्ते अपनाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे