2029 का खेल बदल गया? दिल्ली में iip और KPP कामतापुरी और बुनकर पान समाज का गठबंधन।
दिल्ली में इंडियन इंकलाब पार्टी और कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी (KPP) के शीर्ष नेताओं की ऐतिहासिक मुलाकात।
राजकुमार दास, बुधारू रॉय और सुरजीत के बीच हुई इस बैठक में बुनकर समाज और कामतापुरी समुदाय के अधिकार, आरक्षण और सत्ता में भागीदारी पर बड़े फैसले हुए।
क्या 2029 की राजनीति में इंजीनियर आई.पी. गुप्ता होंगे प्रधानमंत्री पद के दावेदार?
दिल्ली, कनॉट प्लेस से विशेष रिपोर्ट
इंडियन इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार दास से आज दिल्ली में कामतापुर प्रोग्रेसिव पार्टी (KPP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधारू रॉय और महासचिव सुरजीत ने मुलाकात की।
बैठक में बुनकर समाज और कामतापुरी समुदाय के अधिकार, आरक्षण और राजनीतिक एकजुटता पर गहन चर्चा हुई।
KPP के नेताओं ने इंजीनियर आई.पी. गुप्ता के नेतृत्व और देशभर में विभिन्न समुदायों को एकजुट करने के प्रयासों की सराहना की और आगामी समय में संयुक्त रणनीति के तहत आंदोलन और राजनीतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बुधारू रॉय ने कहा - 1949 से कामतापुरी समुदाय के साथ अन्याय हुआ है, लेकिन अब हम एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
राजकुमार दास ने विश्वास जताया कि 2029 में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में इंजीनियर आई.पी. गुप्ता एक मजबूत दावेदार होंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें