सहरसा में 98 करोड़ की परियोजना में बड़ा एक्शन, अब होगी गुणवत्ता की जाँच


सहरसा के मत्स्यगंधा झील में 98करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन झील के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जाँच करेगी अभियंताओं की टीम, उक्त मामले को बिहार विधानसभा के याचिका समिती के बैठक में सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता के उठाएं जाने के बाद याचिका समिती ने अभियंताओं की टीम से जाँच कराने का निर्णय लिया गया. 
याचिका समिती के सदस्य सह विधायक ई. आईपी गुप्ता ने बताया कि अभियंताओं के द्वारा गुणवत्ता की जाँच के रिपोर्ट को याचिका समिती को सौंपने के उपरांत समिती मतस्यगंधा स्थित निर्माण कार्यस्थल का दौरा करेगी और सौंपे गए रिपोर्ट का वेरीफाई करेगी. और उन्होंने कहा कि झील के बगल में रक्तकाली मंदिर का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण करने हेतू पर्यटन विभाग ने उसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाने के लिए सरकार को अनुशंसा करेगी. आपको बता दे कि पिछले दिनों विधायक ई. आईपी गुप्ता ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर काफी असंतोष जताएं थे. 
विधायक ई. आईपी गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे. जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Tanti Tatwa Pan News: पटना हाईकोर्ट में आरक्षण और जातीय पहचान से जुड़े दो अहम मामले

तांती–ततवा, पान और आरक्षण विवाद पर बिहार सरकार का बड़ा खुलासा, कई लंबित मामलों का जवाब आया सामने

क्या बिहार में बेटियों को न्याय तभी मिलता है, जब मामला विधानसभा पहुंचे